महात्मा गांधी नरेगा जॉब कार्ड || nrega job card
नरेगा जॉब कार्ड लिस्ट 2021 – महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम 2005 मनरेगा जॉब कार्ड लिस्ट 2021 के अंतर्गत भारत के गरीब परिवारों को रोजगार दिया जाता है। NREGA Job Card List 2021 नरेगा जॉब कार्ड के जो लाभार्थी परिवार है उनके कार्य का पूरा विवरण जॉब कार्ड में दिया होता है। सरकार द्वारा इस कार्ड में गांव तथा शहर के परिवारों को जोड़ा जाता है। जो भी सरकार द्वारा निर्धारित पात्रता को पूरा करता है उन्ही नागरिको को जॉब कार्ड प्राप्त होता है। NREGA Job List 2021 में हर वर्ष नए लाभार्थियों को जोड़ा जाता है। यदि आप भी इस योजना के अंतर्गत आते है तो आप अपना नाम nrega.nic.in लिस्ट 2021 में कैसे देखें और डाउनलोड कैसे करेंगे ये हम आपको बताएंगे। पूरी जानकारी के लिए हमारे आर्टिकल को अंत तक पढ़ें।
नरेगा जॉब कार्ड लिस्ट कैसे देखें
आपको बता दें की नरेगा योजना केंद्र सरकार की एक योजना है। NREGA Job Card List अब ऑनलाइन कर दी गयी है। नरेगा लिस्ट चेक करने के साथ-साथ आप इसको डाउनलोड भी कर सकते हैं। मनरेगा जॉब कार्ड सूची (देश भर में सभी 34 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों सहित) योजना की सारी जानकारी आधिकारिक वेबसाइट पर 2009-2010 से लेकर nrega job card list 2020-21 तक उपलब्ध है। व आप सरकार द्वारा आगे कराये जाने वाले कार्य के बारे में भी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। हम आपको नीचे नरेगा जॉब कार्ड लिस्ट में नाम देखना और कैसे डाउनलोड करना है नीचे आपको पूरी विधि बता रहे हैं। हमारी दी हुयी प्रक्रिया से आप घर बैठे ही नरेगा जॉब कार्ड सूची को चेक कर सकते हैं।

MANREGA Job card list 2021
महात्मा गांधी ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना में यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने National Rural Employment Guarantee Act, 2005 के तहत प्रवासी लोगों को काम देने को कहा है जो बाहरी राज्य से आए हैं। उत्तरप्रदेश प्रमुख सचिव ग्रामीण विकास ने बताया की लॉकडाउन के कारण हजारों की संख्या में प्रवासी युवक आये हैं जो की बेरोजगार हो गए हैं उन्हें MGNREGA के तहत रोजगार उपलब्ध कराया जायेगा। जिससे उनकी आर्थिक समस्या का समाधान हो। ।MGNREGS के तहत रोजगार मांगने वाले युवाओं के शीध्र ही उनकी पंचायतों में जॉब कार्ड बनाये जायेंगे। अगर किसी परिवार के जॉब कार्ड परिवार के सदस्य का नाम नहीं जुड़ा है तो ग्राम प्रधान के माध्यम से आप जॉब कार्ड में अपना नाम जुड़वाएं।
नरेगा जॉब कार्ड लिस्ट 2021
योजना का नाम | नरेगा जॉब कार्ड लिस्ट 2021 |
---|---|
किसके द्वारा शुरू की गयी | केंद्र सरकार द्वारा |
विभाग का नाम | ग्रामीण विभाग सरकार मंत्रालय |
लाभार्थी | ग्रामीण व् शहर के जॉब कार्ड धारक वाले नागरिक |
लिस्ट देखने का मोड़ | ऑनलाइन मोड़ |
नरेगा जॉब कार्ड लिस्ट की आधिकारिक वेबसाइट | https://nrega.nic.in |
हमें मैसेज करें | यहां से |
छत्तीसगढ़ मनरेगा योजना
मनरेगा योजना के अंतर्गत छत्तीसगढ़ राज्य देश का वह पहला राज्य है जिसके माध्यम से वित्तीय वर्ष 2020-21 के लिए सबसे अधिक रोजगार श्रमिक नागरिकों को प्रदान किया गया। छत्तीसगढ़ राज्य सरकार के द्वारा मनरेगा योजना से नागरिकों को लाभान्वित करने के लिए वर्ष 2021 वित्तीय वर्ष 2021 हेतु 13.50 करोड़ मानव दिन रोजगार उपलब्ध करने का लक्ष्य रखा गया था। जिसके तहत 66% छत्तीसगढ़ सरकार के द्वारा प्राप्त किया गया है। राज्य में 15 करोड़ से अधिक श्रमिकों को रोजगार सृजित करने का उद्देश्य योजना के तहत प्रदान किया जायेगा। कोरोना महामारी के समय में श्रमिक नागरिक योजना के अंतर्गत रोजगार प्राप्त करके अपने परिवार की इच्छाओं की पूर्ति बिना किसी आर्थिक परेशानी के पूरा करने में सक्षम होंगे।
झारखण्ड मनरेगा जॉब कार्ड
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी के द्वारा राज्य के श्रमिक नागरिकों के लिए मनरेगा जॉब कार्ड के तहत मिलने वाली राशि में पहले की अपेक्षा कुछ बदलाव किये गए है। पहले श्रमिक वर्ग के नागरिकों को मनरेगा जॉब कार्ड के माध्यम से 194 रूपए का वेतन वित्तीय लाभ प्रतिदिन के अनुसार दिया जाता था। लेकिन झारखण्ड सरकार के तहत श्रमिक नागरिकों के हित के लिए 194 की जगह 225 रूपए का भुगतान पारिश्रमिक के तौर पर लाभार्थी श्रमिकों को प्रतिदिन मजदूरी के रूप में प्रदान किया जायेगा। राज्य के श्रमिक नागरिकों को मनरेगा के तहत मिलने वाली इस मजदूरी वेतन का लाभ 1 अप्रैल 2021 से दिया जायेगा।
हिमांचल मनरेगा जॉब कार्ड
1 अप्रैल 2021 से हिमांचल राज्य सरकार के द्वारा राज्य के श्रमिक वर्ग से संबंधित 24 लाख मनरेगा मजदूरों को मनरेगा जॉब कार्ड से मिलने वाली मजदूरी राशि में बढ़ोतरी की गयी है। गैर जनजातीय क्षेत्रों में काम करने वाले मजदूरों को पहले जॉब कार्ड के तहत 198 रूपए की मजदूरी राशि प्रदान की जाती है जिसको अब राज्य सरकार के द्वारा 5 रूपए बढाकर 203 रूपए कर दिया गया है। इसके साथ ही जनजातीय क्षेत्रों में कार्य करने वाले मनरेगा मजदूरों को 248 रूपए मजदूरी की जगह 254 रूपए दिहाड़ी दी जाएगी।
राजस्थान मनरेगा जॉब कार्ड
महात्मा गाँधी मनरेगा जॉब कार्ड के माध्यम से राजस्थान के नागौर जिले में 1 लाख से अधिक श्रमिक परिवारों को 100 दिन का रोजगार मुहैया कराया गया है। यह वित्तीय वर्ष के अनुसार एक रिकॉर्ड के रूप में राजस्थान के नागौर जिले ने प्रथम स्थान हासिल किया है। वित्तीय वर्ष 2020-21 के अनुसार अब तक 1,17,879 परिवारों को मनरेगा के तहत 100 दिन का रोजगार उपलब्ध करवाया गया। मनरेगा जॉब कार्ड की राष्ट्रीय स्तर के रैंकिंग के अनुसार राजस्थान का यह जिला राज्य स्तर पर प्रथम स्थान पर है। एवं इसके साथ ही राष्ट्रीय स्तर पर नागौर जिले का स्थान तीसरे नंबर पर है। वित्तीय वर्ष 2020-21 के माध्यम से 293.95 लाख मनरेगा के तहत मानव दिवस सृजित किये गए। 2 साल के आंकड़ों के अनुसार राज्य के जिले में कार्य दिवस के लाभार्थियों की संख्या 4 गुना अधिक हो गयी है।
मनरेगा जॉब कार्ड के लिए पात्रता
जॉब कार्ड प्राप्त करने के लिए आपको कुछ पात्रता और दस्तावेजों को संलग्न करना होगा। जिससे की आप मनरेगा जॉब कार्ड का लाभ ले सको।
- उम्मीदवार भारत का स्थायी निवासी होना चाहिए।
- आवेदक की उम्र 18 वर्ष या इससे ऊपर होनी चाहिए।
- आपके पास राशन कार्ड होना चाहिए।
- आवेदनकर्ता काम करने के लिए कुशल और इच्छुक श्रमिक होना चाहिए।
- मोबाइल नंबर
- पासपोर्ट साइज फोटो
- आय प्रमाण पत्र
- बैंक खाता नंबर
- निवास प्रमाण पत्र
- आयु प्रमाण पत्र
- आधार कार्ड
यह भी देखें :-बीपीएल सूची में ऑनलाइन अपना नाम कैसे चेक करें
Nrega Ki Website पर क्या क्या जानकारी चेक कर सकते हैं ?
- नरेगा की वेबसाइट पर आप अपनी ग्राम पंचायत का मास्टर रोल चेक कर सकते हैं।
- ग्राम पंचायत में नरेगा तहत हुए कार्यों में किस व्यक्ति की कितनी मजदूरी लगी है आप चेक कर सकते हैं।
- गांव के किन किन लोगों के जॉब कार्ड बने हैं।
- नरेगा की वेबसाइट से ही आप नरेगा तहत कार्य के लिए आवेदन कर सकते है।
- इसी वेबसाइट से ही आप लेबर पेमेंट का स्टेटस चेक कर सकते हैं।
- nrega.nic.in से ही आप ऑनलाइन नरेगा के अंतर्गत कराये गए सभी कामों का विवरण ऑनलाइन चेक कर सकते है।
नरेगा जॉब कार्ड 2021 के लाभ
- नरेगा जॉब कार्ड योजना से कई गरीब परिवारों को रोजगार मिलता है। जिससे की वे अपनी आर्थिक स्थिति सुधार सके।
- यदि आपका जॉब कार्ड बना हुआ है तो आप साल के 100 दिन नरेगा के अंतर्गत रोजगार पाने का अधिकार रखते हैं।
- इस योजना के अंतर्गत ग्रामीण और शहरी लोगो को रखा गया है।
- भारत में कोई भी बेरोजगार व्यक्ति न हो।
- नरेगा जॉब कार्ड में हर राज्य के नागरिको को सम्मिलित किया गया है। जो मानदंड को पूरा कर सके।
- मनरेगा के तहत अब सरकार द्वारा ध्याड़ी में भी वृद्धि कर दी गयी है जहां पहले मजदूरों को 209 रूपये की मजदूरी दी जाती थी अब वहीं प्रतिदिन का 309 रूपये अधिक कर दिए गए हैं।
नरेगा जॉब कार्ड का उद्देश्य
आज हमारे देश में सबसे अधिक समस्या क्या है युवाओं में बेरोजगारी जिसके अंतर्गत सरकार निरंतर इसे कम करने के लिए प्रयास कर रही है चाहे वो राज्य सरकार हो या केंद्र सरकार। नरेगा जॉब कार्ड किसी एक राज्य के नागरिकों के नहीं बनाये जाते हैं ये देश के सभी राज्यों के नागरिकों के बनाये जाते हैं जो ग्रामीण इलाके में निवास कर रहे हो। ग्रामीण इलाके में फैक्ट्री या कोई भी उद्योग संबंधित कार्य नहीं किये जाते हैं। जिससे की लोगों को अपना घर छोड़ शहरों की और आना पड़ता है। जिसमे पलायन और बेरोजगारी दोनों शामिल है। ऐसे में केंद्र सरकार द्वारा नरेगा जॉब कार्ड जारी करने का फैसला लिया गया है। जिससे सभी पात्र लोगों को नरेगा जॉब कार्ड जारी किये जाएंगे और साल भर में 100 दिन विकास के कार्य कराये जाएंगे।जिससे की लोगों के पास रोजगार के भी अवसर हो और उनके पास आय के साधन भी पर्याप्त हो।
नरेगा जॉब कार्ड लिस्ट 2021 NREGA List (राज्यानुसार) विवरण-
नरेगा जॉब कार्ड लिस्ट 2021 राज्य वार नाम – हमने आपको ऊपर बताया की आप नरेगा की आधिकारिक वेबसाइट पर आप नरेगा जॉब कार्ड में अपना नाम या अपने किसी रिश्तेदार का नाम देख सकते हो। हमने नीचे आपको हर राज्य के लिंक दे रखा है आप लिंक पर क्लिक करके मांगी गयी जानकारी सही दर्ज करके आप सूची देख सकते हैं।
राज्यवार नरेगा जॉब कार्ड लिस्ट 2021
क्र.नं | राज्य | जॉब कार्ड विवरण |
1 | अंडमान और निकोबार | विवरण देखें |
2 | अरुणाचल प्रदेश | विवरण देखें |
3 | असम | विवरण देखें |
4 | बिहार | विवरण देखें |
5 | चंडीगढ़ | विवरण देखें |
6 | छत्तीसगढ़ | विवरण देखें |
7 | दादरा और नगर हवेली | विवरण देखें |
8 | दमन और दीव | विवरण देखें |
9 | गोवा | विवरण देखें |
10 | गुजरात | विवरण देखें |
11 | हरियाणा | विवरण देखें |
12 | हिमाचल प्रदेश | विवरण देखें |
13 | जम्मू और कश्मीर | विवरण देखें |
14 | झारखंड | विवरण देखें |
15 | कर्नाटक | विवरण देखें |
16 | केरल | विवरण देखें |
17 | लक्षद्वीप | विवरण देखें |
18 | मध्य प्रदेश | विवरण देखें |
19 | महाराष्ट्र | विवरण देखें |
20 | मणिपुर | विवरण देखें |
21 | मेघालय | विवरण देखें |
22 | मिज़ोरम | विवरण देखें |
23 | नागालैंड | विवरण देखें |
24 | ओडिशा | विवरण देखें |
25 | पुदुच्चेरी | विवरण देखें |
26 | पंजाब | विवरण देखें |
27 | राजस्थान | विवरण देखें |
28 | सिक्किम | विवरण देखें |
29 | तमिलनाडु | विवरण देखें |
30 | त्रिपुरा | विवरण देखें |
31 | उत्तर प्रदेश | विवरण देखें |
32 | उत्तराखंड | विवरण देखें |
33 | पश्चिम बंगाल | विवरण देखें |
नरेगा जॉब कार्ड के अंतर्गत किये जाने वाले काम
- वृक्षारोपण का काम
- सिंचाई का काम
- गांठ का काम
- नेविगेशन का काम
- आवास निर्माण कार्य
- गोशाला
भुगतान की राशि
जिन लोगों ने नरेगा के अंतर्गत कार्य किया हो उन्हें भुगतान की राशि सरकार द्वारा नकद नहीं दी जाती है। इसके लिए या तो आपके बैंक में खाता होना चाहिए या फिर आपका पोस्ट ऑफिस में अकाउंट होना चाहिए आपके द्वारा जितने दिन का कार्य किया होता है उसके माध्यम से डीबीटी के तहत आपके अकाउंट में पैसे भेज दिए जाते हैं। जिन लोगों के बैंक में या डाक घर में खाता नहीं सरकार द्वारा उन लोगो की केवाईसी के माध्यम से खाता ओपन किया जाता है लेकिन ऐसे बहुत से गांव या ग्रामीण इलाके ऐसे हैं जहां पोस्ट ऑफिस या बैंक की सुविधा नहीं होती है वहां नकद राशि प्रदान की जाती है लेकिन इसके लिए पहले सरकार और मंत्रालय द्वारा आदेश दिया जाते हैं।
नरेगा जॉब कार्ड के लिए ऑनलाइन पंजीकरण कैसे करें ?
यदि आपके पास नरेगा जॉब कार्ड नहीं है वे जॉब कार्ड के लिए अप्लाई कर सकते हैं यहां पर आपको कुछ स्टेप्स बता रहे हैं आप दिए हुए स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं।
- सबसे पहले आप नरेगा की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ।
- उसके बाद आपके सामने एक होम पेज खुलेगा आपको data entry का सेक्शन दिखाई देगा। इस पर क्लिक करें।
- आपके सामने सारे राज्यों की सूची खुल जाएगी। आपको अपने राज्य पर क्लिक करना होगा।
- उसके बाद आपकी स्क्रीन पर नया पेज खुलेगा आपका इस पेज में रजिस्ट्रेशन करना होगा।
- रजिस्ट्रेशन करने के लिए आपको कुछ जानकारी दर्ज करनी होगी जैसे वित्तीय वर्ष, जिला, ब्लॉक, तहसील, यूजर आईडी, पासवर्ड दर्ज करें। आपको नीचे एक कैप्चा कोड दिया होगा उस कैप्चा कोड भरे और लॉगिन के बटन पर क्लिक कर दें।
- जैसे ही आप लॉगिन के बटन पर क्लिक करते हैं आपकी स्क्रीन पर नया पेज खुल जायेगा। आपको इस पेज में “Registration & Job Card” के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- आपकी स्क्रीन पर आवेदन फॉर्म खुल जायेगा। आपको आवेदन फॉर्म में सभी विवरणों को दर्ज करना होगा। जैसे घर के मुखिया का नाम, पंजीकरण करने की तिथि, परिवार में सदस्यों की संख्या, आयु, जेंडर सभी जानकारी काफी समझदारी से दर्ज करें और save के बटन पर क्लिक कर दें।
- इसके बाद आपको एक रजिस्ट्रेशन नंबर दिया जायेगा।
- अब आपको फॉर्म में मुखिया की एक पासपोर्ट साइज फोटो अपलोड करनी होगी। और अपलोड की गयी फोटो को सेव कर दें।
ऑनलाइन यूजर रजिस्ट्रेशन का स्टेटस कैसे चेक करें ?
- सबसे पहले आप नरेगा की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ।
- उसके बाद आपकी स्क्रीन पर होम पेज खुलेगा आपको रिपोर्ट्स के सेक्शन पर जाकर Transparency and Accountability के लिंक पर क्लिक करना होगा।
- आपके स्क्रीन पर नया पेज खुलेगा आपको Month-wise Persondays planned, Work Planning, Data available for Labour Budget, Over Exploited/Critical/Irrigation Deprived Blocks में से किसी एक का चयन करना होगा।
- आप अपने लैपटॉप के स्क्रीन पर राज्य्वार यूजर स्टेटस की स्थिति देख सकते हैं।
मनरेगा जॉब कार्ड लिस्ट में अपना नाम कैसे चेक करें –
यदि आप भी महात्मा गाँधी नरेगा के जॉब कार्ड की लिस्ट में अपना नाम देखना चाहते हो या डाउनलोड करना चाहते हो तो हम आपको नीचे चरणबद्ध विधि बता रहे हैं आप हमारे दिए हुए स्टेप्स फॉलो कर सकते हैं –
- सबसे पहले उम्मीदवार महात्मा गाँधी नरेगा योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ।
- उसके बाद उम्मीदवार को नीचे जाकर रिपोर्ट्स के सेक्शन पर जाकर जॉब कार्ड पर क्लिक करना होगा।
- जॉब कार्ड पर क्लिक करते ही आपके सामने राज्यों की सूची आजायेगी आपको अपने राज्य पर क्लिक करना होगा।
- जिसके बाद आपकी स्क्रीन पर मनरेगा ग्राम पंचायत मॉड्यूल रिपोर्ट का पेज खुल जायेगा।
- उसके बाद आपको पूछी हुयी सारी जानकारी सही-सही भरनी होगी जैसे वित्तीय वर्ष, जिला, ब्लॉक, पंचायत को निर्धारित स्थान पर भर दे और प्रोसेड पर क्लिक कर दें।
- उसके बाद आपके सामने आपके क्षेत्र के जितने भी नरेगा जॉब कार्ड धारक के लाभार्थी होंगे उनके नाम की सूची आपके स्क्रीन पर आ जायेगी।
- उसके बाद उम्मीदवार को अपने नाम के आगे जॉब कार्ड नंबर ( nrega card number) पर क्लिक करना होगा।
- जॉब कार्ड नंबर पर क्लिक करते ही आपके सामने आपका जॉब कार्ड खुल जायेगा। जॉब कार्ड में आपका पूरा विवरण दिया होगा। आप अपना जॉब कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं और प्रिंट करके निकाल भी सकते हैं।
मनरेगा में भुगतान प्रक्रिया की जाँच
क्या आप जानते हैं की आपने मनरेगा के अंतर्गत जितना भी कार्य किया है आपको उस कार्य का कितना भुगतान हुआ है या परिवार में कितने सदस्यों ने काम किया है उनकी हाजिरी भुगतान के बारे में सारी जानकारी रहती है ये सब आप ऑनलाइन चेक कर सकते हैं इसकी बहुत ही आसान प्रक्रिया है हम आपको कुछ स्टेप्स बता रहे हैं आप दिए हुए स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं। ( हमने यहां पर उत्तराखंड का विकल्प चुना है आप अपने राज्य के विकल्प का चयन करें )
- सबसे पहले उम्मीदवार अपने राज्य के मनरेगा की आधिकारिक वेबसाइट nrega.nic.in पर जाएँ। आप चाहे तो हमने तालिका के माध्यम से आपको राज्यवार लिंक दिया है आप अपने राज्य के लिंक पर क्लिक कर चेक कर सकते हैं।
- इसके बाद आपकी स्क्रीन पर नया पेज खुल जायेगा आपको इसमें अपना वित्तीय वर्ष, जिला, ब्लॉक, पंचायत का चयन करना होगा। और प्रोसीड के बटन पर क्लिक कर दें।
- उसके बाद आपकी स्क्रीन पर आपके क्षेत्र के उन सभी लोगों का नाम आजायेगा जिनका जॉब कार्ड में नाम होगा।
- आपको अपने नाम के आगे जॉब कार्ड नंबर पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद आपकी स्क्रीन पर उन कार्यों की पूरी लिस्ट आ जायेगी जो अपने मनरेगा के अंतर्गत किये हैं। आपको उस कार्य पर क्लिक करना होगा जिसकी आपको भुगतान के बारे में जानना है।
- इसके बाद आप नए पेज पर पहुंच जायेंगे आपको इस पेज में आपको Muster Rolls used के आगे आपको कुछ संख्या दी होगी आपको क्लिक करना होगा।
- उसके बाद आपकी स्क्रीन पर आपके कार्य की हाजिरी, प्रतिदिन मजदूरी, उपस्थिति के अनुसार देय राशि, कुल नगद भुगतान की पूरी जानकारी होगी।
- इस प्रक्रिया को फॉलो करके आप अपने कार्य के भुगतान की जानकारी देख सकते हैं।
नरेगा में ऑनलाइन पेमेंट लिस्ट कैसे चेक करें ?
जो उम्मीदवार ग्रामीण इलाके में निवास कर रहे हैं और नरेगा में कार्य कर रहे हैं। वे नागरिक अब घर बैठे अपने पेमेंट के बारे में जान सकते हैं उन्होंने जितने भी दिन का कार्य किया होगा उसमें मिली हुयी भुगतान के बारे में जान सकते हैं। और आप पता लगा सकते हैं की आपको आपकी दिहाड़ी के अनुसार और काम के अनुसार कितने पैसे मिले हैं। इसके लिए आपको बैंक जाने की भी आवश्यकता नहीं होगी या किसी भी आधार नंबर, बैंक अकाउंट नंबर देने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी। आप एक बहुत ही सरल प्रोसेस के अनुसार अपने किये हुए कार्य के अनुसार मिले हुए भुगतान को जा सकते हैं। नरेगा के अंतर्गत पेमेंट चेक करने के बारे में हम आपको बता रहे हैं आप यहां पर दिए हुए स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं।
- सबसे पहले उम्मीदवार नरेगा जॉब कार्ड की आधिकारिक वेबसाइट nrega.nic.in पर जाएँ।
- उसके बाद आपकी स्क्रीन पर होम पेज खुल जाएगा। आपको होम पेज में ओल्ड वर्जन के रूप में एक चित्र दिया होगा उस पर क्लिक करें।
- जैसे ही आप क्लिक करते हैं आपकी स्क्रीन पर नया पेज खुल जाएगा जिसमें आपको पंचायत GP/PS/ZP के लिंक पर क्लिक करना होगा।
- जैसे ही आप क्लिक करेंगें फिर से नया पेज आपकी स्क्रीन पर होगा। आपकी स्क्रीन पर नीचे तीन लिंक आएंगे। इसमें आपको ग्राम पंचायत के लिंक पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद आपको फिर से स्क्रीन पर कुछ ऑप्शन दिखाई देंगे आप जनरेट ओटीपी के लिंक पर क्लिक करें।
- उसके बाद स्क्रीन पर राज्यों की सूची आजायेगी। आपको अपने राज्य के लिंक पर क्लिक करना होगा।
- राज्य पर क्लिक करने के बाद आपको अपना वित्तीय वर्ष दर्ज करना होगा आपको जिस भी वर्ष के बारे में जानना है इसके बाद आप अपने जिले का चयन, ब्लॉक, पंचायत को सेलेक्ट करना होगा और प्रोसीड के बटन पर क्लिक कर दें।
- प्रोसीड करने के बाद आपको स्क्रीन पर नए पेज में बहुत से ऑप्शन दिखेंगे। आपको R3 में जाकर Consoliodate Report of Payment to Worker के लिंक पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद आपकी स्क्रीन पर आपके पंचायत के अंतर्गत आने वाले सभी नामो की सूची आ जायेगी। जिसमें आप देख सकते है की आपने कितने दिन का काम किया है आपके अकाउंट में कितने पैसे आये हैं सारी जानकारी देख प्राप्त कर सकते हैं।
- इस प्रकार आप नरेगा पेमेंट चेक कर सकते हैं।
नरेगा जॉब कार्ड में अकाउंट नंबर कैसे फीड करें ?
अगर आप नरेगा जॉब कार्ड में अपना नया अकाउंट नंबर फीड करना चाहते हैं या आपका पहले से कोई अकाउंट ना होने के कारण आप अब अपना अकाउंट नंबर जॉब कार्ड से लिंक करना चाहते हैं या फीड करना चाहते हैं। तो इसके लिए नरेगा की ऑफिसियल वेबसाइट पर उम्मीदवारों को विशेष सुविधाएँ दी गयी है जिसके अंतर्गत आप ऑनलाइन सेवा का लाभ उठा कर नरेगा जॉब कार्ड में अकाउंट नंबर फीड कर सकते हैं। इसके लिए हम आपको कुछ स्टेप्स बता रहे हैं।
- सबसे पहले आप महात्मां गाँधी राष्ट्रीय अधिनियम की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ।
- उसके बाद आपकी स्क्रीन पर होम पेज खुल जाएगा। आपको इस पेज में पंचायत GP/PS/ZP के लिंक पर क्लिक करें।
- जैसे ही आप लिंक पर क्लिक करते हैं आपको स्क्रीन में डाटा एंट्री के सामने रजिस्ट्रेशन के लिंक पर क्लिक करना होगा।
- रजिस्ट्रेशन के लिंक पर क्लिक करते ही आपको अपने राज्य पर क्लिक करना होगा।
- राज्य के लिंक पर क्लिक करते ही आपको कुछ जानकारी देनी होगी जैसे वित्तीय वर्ष, जिला, ब्लॉक, यूजर आईडी, पासवर्ड दर्ज करें और आपको सिक्योरिटी कोड दिया होगा उसे दर्ज करें। और लॉगिन के बटन पर क्लिक करें।
- login के बटन पर क्लिक करने के बाद आपको कुछ विकल्प दिए हुए होंगे जिनमें आपको बैंक के अनुसार ऑप्शन पर क्लीक करने होंगे।
- इसके बाद आपको नए पेज में आवेदन फॉर्म दिया होगा जिसमें आपकी बैंक संबंधित जानकारी जैसे ब्रांच का नाम, आईएफसी कोड, मोबाइल नंबर और अपडेट के लिंक पर क्लिक कर दें।
- इस प्रकार आप अपना अकाउंट नंबर आसानी से ऑनलाइन फीड कर सकते हैं।
जॉब कार्ड अकाउंट कैसे चेक करें ?
यहां पर हम आपको बताने जा रहे हैं की आपके मनरेगा जॉब कार्ड में कौन सा अकाउंट नंबर है ये अब आप जान सकते हैं। क्योंकि खाता धारक का एक से अधिक अकाउंट होते हैं। आपके कौन से अकाउंट में मनरेगा में किये हुए कार्य के भुगतान किया जा रहा है। इसके लिए आपको कुछ स्टेप्स बता रहे हैं। आप दिए हुए स्टेप्स को फॉलो करें।
- जॉब कार्ड आपका किस अकाउंट से लिंक है इसके बारे में जानने के लिए आप सबसे पहले नरेगा की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ।
- उसके बाद आपकी स्क्रीन पर होम पेज खुल जाएगा आपको होम पेज में सोशल एडिट का लिंक दिखाई देगा। आप इस लिंक पर क्लिक करें।
- जैसे ही आप लिंक पर क्लिक करते हैं आपको स्क्रीन के नए पेज में Download Format for Social Audit के लिंक पर क्लिक करना होगा।
- जैसे ही आप क्लिक करते हैं आपकी स्क्रीन पर सभी राज्यों की लिस्ट आ जाएगी। आपको जिस राज्य के नागरिक से संबंधित जानकारी चाहिए उस स्टेट पर क्लिक करें।
- इसके बाद आपको जॉब कार्ड धारक से संबंधित जानकारी भरनी होगी जैसे वित्तीय वर्ष, जिला, पंचायत सोशल एडिट कैलेंडर को भरें। और आपको उस तिथि को भरना होगा जिस तिथि में आपने काम किया होगा।
- इसके बाद आप नए पेज में आएंगे जिसमें आपको फॉर्मेट 3- Payment to worker के लिंक का चयन करें और इस पर क्लिक करें।
- अब उन सभी लोगों का नाम आ जाएगा जिन्होंने उस तिथि में काम किया होगा। अब आप अपना नाम देखें और आपको उसके सामने अकाउंट नंबर भी दिया होगा उस अकाउंट नंबर पर क्लिक करें और देख सकते हैं की आपका अकाउंट किस बैंक में है।
मनरेगा जॉब कार्ड नंबर प्राप्त करने की प्रक्रिया
अगर आपका जॉब कार्ड नंबर खो गया है या कही खराब हो गया है तो आप बहुत ही आसानी से अपना जॉब कार्ड नंबर प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए आपको कहीं भी जाने की आवश्यकता नहीं होगी आप घर बैठे अपना जॉब कार्ड नंबर प्राप्त कर सकते हैं इसके लिए ना तो आपको अपना आधार नंबर देना होगा ना ही कोई अन्य नंबर आप सिर्फ अपने नाम से ही मनरेगा जॉब कार्ड नंबर प्राप्त कर सकते हैं। यहां पर हम आपको कुछ स्टेप्स बता रहे हैं जिससे आप फिर से अपने गुम हुए या खराब हुए जॉब कार्ड को प्राप्त कर सकते हैं। आप हमारे दिए हुए स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं।
- सबसे पहले आप नरेगा जॉब कार्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ।
- उसके बाद आपकी स्क्रीन पर होम पेज खुलेगा आपको होम पेज में रिपोर्ट्स के सेक्शन पर जाकर जॉब कार्ड के लिंक पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद आप अपने राज्य का चयन करें। आपको स्क्रीन पर अपना वित्तीय वर्ष, जिला, ब्लॉक, पंचायत का चयन करना होगा और प्रोसीड के बटन पर क्लिक कर दें।
- जैसे ही आप प्रोसीड के बटन पर क्लिक करते हैं ,आपकी स्क्रीन पर आपके क्षेत्र के सभी लोगों की सूची खुल जाएगी जिसमें आपको अपना नाम सर्च करना होगा। आपके नाम के सामने नंबर दिया होगा। जिस पर आपको क्लिक करना होगा।
- आपकी स्क्रीन पर आपके जॉब कार्ड की पूरी जानकारी होगी।
- इस प्रकार उम्मीदवार अपना मनरेगा जॉब कार्ड नंबर प्राप्त कर सकते हैं।
FTO ट्रैक करने की प्रक्रिया

- उम्मीदवार सबसे नरेगा की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ।
- आपकी स्क्रीन पर एक होम पेज खुल जायेगा आपको पेज पर सबसे नीचे ट्रैक FTO के लिंक पर क्लिक करना होगा।
- उसके बाद आपकी स्क्रीन पर FTO स्टेटस का पेज खुल जायेगा। आपको इस पेज में FTO नेम, रेफरेंस नंबर और ट्रांजेक्शन नंबर दर्ज करें और नीचे आपको एक कैप्चा कोड दिया होगा उसे दर्ज करें उसके बाद सर्च पर क्लिक कर दें।
- अगले पेज में आपका FTO स्टेटस का पेज खुल जायेगा।
नरेगा जॉब कार्ड मोबाइल एप्प कैसे डाउनलोड करें ?
जरुरी नहीं है की आप सिर्फ अपने लैपटॉप के माध्यम से ही नरेगा से जुडी जानकारी नहीं देख सकते हैं आप अपने मोबाइल फोन के माध्यम से भी नरेगा से जुड़े विवरण को जान सकते हैं। सरकार द्वारा इसके लिए मोबाइल एप्प भी लांच किया गया है आप अपने फोन में इसे डाउनलोड कर सकते हैं।
- सबसे पहले आपके पास एंड्रॉइड मोबाइल फोन होना जरुरी है।
- इसमें आपको अपने फोन के प्ले स्टोर में जाना होगा।
- प्ले स्टोर में जाने के बाद आप Narega Service-job कार्ड सर्च करना होगा।
- आपके फोन में एप्प आ जायेगा आप इंस्टाल पर क्लिक कर दे। इंस्टाल होने के बाद एप्प को ओपन कर दें।
ऑनलाइन शिकायत पंजीकरण प्रक्रिया कैसे करें ?
यदि आपको नरेगा से जुडी कोई भी शिकायत है या समस्या है तो आप ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर अपनी शिकायत पंजीकृत कर सकते हैं। आपकी शिकायत करने पर जल्द ही आपकी शिकायतों का समाधान किया जायेगा।

- शिकायतकर्ता nrega job card list की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ।
- उसके बाद आपकी स्क्रीन पर होम पेज खुलेगा आपको होम पेज में शिकायत के सेक्शन पर जाकर लॉज ग्रीवेंस के लिंक पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद राज्यों की लिस्ट आ जाएगी आपको अपने राज्य पर क्लिक करना होगा।
- फिर आपकी स्क्रीन पर नया पेज खुल जायेगा आपको नए पेज में अपने जिले का नाम, ब्लॉक का नाम, गांव का नाम, शिकायत का विवरण दर्ज करना होगा।
- उसके बाद सेव के बटन पर क्लिक कर दें।
नरेगा शिकायत की स्थिति की जांच कैसे करें ?
यदि आपने ऑनलाइन शिकायत दर्ज की है तो आप अपने शिकायत की स्थिति चेक कर सकते हैं।
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ।
- आपकी स्क्रीन पर मुख्पृष्ठ का पेज खुल जायेगा आपको शिकायत के सेक्शन में जाकर शिकायत का निवारण करें के ऑप्शन पर क्लिक करें।
- जैसे ही आप क्लिक करते हैं आपकी स्क्रीन पर आवेदन फॉर्म खुल जायेगा आपको इसमें कंप्लेंट आईडी दर्ज करनी होगी।
- और प्रोसीड के बटन पर क्लिक कर दें।
- इस प्रकार आपके सामने आपके आवेदन की स्थिति आ जाएगी।
नरेगा जॉब कार्ड लिस्ट 2021
तो हमने जैसे की आपको ऊपर बताया की आप कैसे अपना जॉब कार्ड की लिस्ट देख सकते हैं और साथ ही डाउनलोड भी कर सकते हैं। यदि आपको अभी भी नरेगा जॉब कार्ड 2021 को लेकर कोई अन्य समस्या है तो आप हमे कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं हम आपकी समस्या को दूर करने का पूर्ण प्रयास करेंगे।
NREGA Job Card फीडबैक
- फीडबैक देने के लिए सबसे पहले नरेगा की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ।
- अब होम पर पर ट्रान्सपरेन्सी एंड एकाउंटेंसी के विकल्प पर Feedback on Janmanrega App का ऑप्शन आएगा वहां क्लिक करें।
- फिर खुले हुए पेज में पूछी गयी जानकारियों को दर्ज करें।
- इसके बाद आपका फीडबैक दर्ज हो जाता है।
मनरेगा जॉब कार्ड से घर बैठ काम कैसे प्राप्त करें
यूपी में रहने वाले मजदूर लोग नरेगा जॉब कार्ड के तहत घर पर बैठे काम प्राप्त कर सकते हैं इसके लिए मजदूरों को नीचे दिए गए टोल फ्री नंबर पर मेसेज करना होगा जिसके बाद मजदूर का नाम लखनऊ कार्यालय में पंजीकृत करवाया जाएगा अभी तक राज्य के 1128 ग्राम पंचायतों में 233989 मनरेगा में मजदूरों का पंजीकरण करवाया गया है। जिन मजदूरों ने पंजीकरण करवाया है उनका नाम राज्य सरकार द्वारा सम्बन्धित कार्यालय में भेजे जाएंगे जिसके पश्चात मजदूरों को काम दिलवाया जाएगा।
नरेगा हेल्पलाइन नंबर
आर्टिकल के माध्यम से नरेगा जॉब कार्ड लिस्ट सम्बन्धित पूरी जानकारी आर्टिकल में दे दी गयी है यदि इसके आलावा उम्मीदवारों को किसी प्रकार की अन्य जानकारी प्राप्त करनी है या फिर किसी प्रकार की परेशानी होती है तो आप
आर्टिकल के माध्यम से नरेगा जॉब कार्ड लिस्ट सम्बन्धित पूरी जानकारी आर्टिकल में दे दी गयी है यदि इसके आलावा उम्मीदवारों को किसी प्रकार की अन्य जानकारी प्राप्त करनी है या फिर किसी प्रकार की परेशानी होती है तो आप नरेगा जॉब हेल्पलाइन नंबर 1800111555/ 9454464999 पर सम्पर्क कर सकते हैं। इस टोल फ्री नंबर से आप सम्बन्धित सभी जानकारियों को प्राप्त कर सकते हैं।

नरेगा जॉब कार्ड लिस्ट 2021 से जुड़े कुछ प्रश्न और उनके उत्तर-
जिन लाभार्थियों के पास जॉब कार्ड होगा उनको सरकार द्वारा नरेगा योजना में रोजगार दिया जायेगा।
नरेगा योजना का उद्देश्य देश के सभी गरीब लोगो को रोजगार देना है, जिससे की वे अपनी आर्थिक स्थिति को सुधार सके और अपनी आवश्यकताएं पूरी कर सके।
मनरेगा योजना की शुरुआत 2005 से हुयी।
नरेगा और मनरेगा एक ही योजना है। राष्ट्रिय ग्रामीण अधिनियम संसोधन के अनुसार 2005 में इसमें संसोधन किया गया और नरेगा से मनरेगा नाम रख दिया गया।
महात्मा गाँधी रोजगार योजना की शुरुआत केंद्र सरकार ने शुरू की।
नरेगा योजना की लिस्ट में आप ऑफलाइन अपना नाम सूची में नहीं देख सकते हालांकि आप ग्राम प्रधान से इसके लिए आवेदन कर सकते हैं।
सबसे पहले आप महात्मा गाँधी नरेगा योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ।
आधिकारिक वेबसाइट – nrega.nic.in
उसके बाद आप जिस राज्य से हैं उस राज्य पर क्लिक करें।
राज्य पर क्लिक करते ही आपके सामने मनरेगा ग्राम पंचायत मॉड्यूल रिपोर्ट का एक फॉर्म खुल जायेगा।
आपको फॉर्म में मांगी गयी जानकारी दर्ज करनी होगी।
उसके बाद प्रोसेड के बटन पर क्लिक कर दें।
प्रोसेड पर क्लिक करते ही आपकी स्क्रीन पर एक लिस्ट आजायेगी जिसमे आपको अपना नाम ढूंढ़ना होगा और नाम से पहले जॉब कार्ड नंबर पर क्लिक करना होगा।
क्लिक करते ही आपका जॉब कार्ड आपके अगले पेज पर आजायेगा।
और आप अंत में अपना जॉब कार्ड डाउनलोड कर ले।
NAREGA Job Card list ऑनलाइन माध्यम से देख सकते हैं।
जी हाँ आपका बैंक में खाता होना अनिवार्य है क्योंकि आपके द्वारा जो भी कार्य किया जायेगा उसका भुगतान आपको आपके खाते में दिया जायेगा।
जी हाँ उम्मीदवारों को यदि किसी भी चीज को लेकर समस्या हो रही है तो वे वेबसाइट पर जाकर अपनी समस्याओं के लिए शिकायत पंजीकरण कर सकते हैं।
आवेदन करने के 15 दिन बाद सरकार उम्मीदवारों को रोजगार देने के लिए उत्तरदायी होगी। यदि सरकार रोजगार देने में विफल है तो आपको इसके लिए बेरोजगारी भत्ता दिया जायेगा।
यदि आपको नरेगा जॉब कार्ड लिस्ट से जुडी कोई भी समस्या होती है या आपको कोई भी जानकारी चाहिए तो आप नीचे दिए गए हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।
हेल्पलाइन नंबर – 1800111555
नेविगेशन का काम, वृक्षारोपण का काम, सिंचाई का काम, आवास निर्माण कार्य, गोशाला, गांठ का काम आदि कर सकते हैं।
जी हाँ नरेगा गांव के विकास में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। जिसमें सभी विकास के कार्य किये जाते हैं।
वर्ष 1991 में पहली बार नरेगा लिस्ट जारी की गयी। नरेगा लिस्ट सर्वप्रथम नरसिम्हा राव द्वारा प्रस्तुत की गयी।
देश के 29 राज्यों और सात केंद्र शासित प्रदेश में नरेगा जॉब कार्ड सूची जारी की गयी है।
कुछ राज्यों में अभी भी कई ऐसे स्थान है जहां अभी डाक सेवा या बैंक से जुडी कोई भी सुविधा नहीं है तो वहां नकद के रूप में राशि प्रदान की जाती है। इसके लिए पहले केंद्र सरकार द्वारा अनुमति दी जाती है।
नरेगा जॉब कार्ड सूची 2021 देखने के लिए सबसे पहले नरेगा की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ, इसके बाद मुख्य पेज पर जॉब कार्ड के विकल्प पर क्लिक करें तथा उसके बाद अपना राज्य चुने। अब आपको मांगी गयी सभी जानकारी देनीं है जिसके पश्चात आप जॉब कार्ड लिस्ट देख सकते हैं।
वो सभी परिवार नरेगा जॉब कार्ड के लिए पात्र हैं जो बीपीएल कार्ड धारक हैं या जिन परिवार का मुखिया सरकारी सेवा में न हों।
अपना नाम जॉब कार्ड में पंजीकृत करने के लिए ग्राम प्रधान के पास जाना होगा।
तो जैसे की हमने अपने लेख के माध्यम से बताया की कैसे आप नरेगा जॉब कार्ड लिस्ट 2021 में अपना नाम देख सकते हैं। यदि आपको जॉब कार्ड से जुडी कोई भी अन्य जानकारी चाहिए या आपको कोई भी समस्या है तो आप हमें नीचे कमेंट सेक्शन में जाकर मेसेज कर सकते हैं।
0 Comments